Bihar: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिना चुनाव लड़े बने मंत्री
रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। इंजीनियरिंग बैकग्राउंड और मजबूत राजनीतिक विरासत के साथ दीपक 2019-20 से राजनीति में सक्रिय हैं। सासाराम विधायक स्नेहलता के बेटे दीपक की नियुक्ति क्षेत्र में उत्साह पैदा कर रही है।