घर के अंदर दफन था प्रेमी का राज! पत्नी ने पति संग मिलकर किया ऐसा खेल, बदबू ने खोल दिया हत्या का राज
रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर शव घर में दफना दिया। कई दिन बाद बदबू से ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किया।