देहरादून में उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की भेंट, क्षेत्रीय सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर हुई चर्चा
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुलाकात सौहार्द, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा देने वाली रही। दोनों नेताओं ने पर्यटन, रोजगार और निवेश जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया।