30 अक्टूबर को देश को मिलेगा सबसे बड़ा हवाईअड्डा, पीएम मोदी करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को सौंपी गई है। एयरपोर्ट को तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में लाया जाएगा और अत्याधुनिक तकनीकों से लैस सुरक्षा तंत्र लागू होगा।