Gorakhpur: ड्यूटी पर तैनात CISF जवान शहीद, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मुक्तिधाम में हुई अंतिम विदाई
देश की सुरक्षा में तैनात एक और जवान कर्तव्य पथ पर शहीद हो गया। कबाड़ माफियाओं के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सीआईएसएफ (CISF) के प्रधान आरक्षक सतीश चंद भारती ने इलाज के दौरान वाराणसी के अस्पताल में दम तोड़ दिया।