China Open Badminton: सात्विक-चिराग को सेमीफाइनल में मिली मलेशियाई जोड़ी से करारी हार, फाइनल से हुए बाहर
भारत के शीर्ष डबल्स जोड़ी सात्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मलेशिया की दूसरी वरीय जोड़ी आरोन चिया और सोह वुई यिक के खिलाफ सीधे सेटों में हार गए। सात्विक-चिराग ने टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन इस बार फाइनल का सपना अधूरा रह गया।