उत्तराखंड के चंपावत में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, मां-बेटे समेत 5 की मौत
उत्तराखंड के चंपावत जिले में बारातियों से भरी बोलेरो जीप 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।