कानपुर में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
कानपुर में चकेरी पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी वाहिद उर्फ वाजिद को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।