JPSC परीक्षा विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस, CBI जांच की मांग पर होगी सुनवाई
संयुक्त सिविल सेवा (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत के इस कदम के बाद दोनों सरकारों को मामले में अपना पक्ष रखना होगा।