गोरखपुर मंदिर दर्शन पर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, पिकअप से भिड़ी कार; व्यापारी की दर्दनाक मौत
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में नौतनवा के व्यापारी लखीचंद अग्रहरि की मौत हो गई। हादसे में परिवार के कई सदस्य घायल हुए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।