हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज फिर विवादों में, छात्राओं की शिकायत से असिस्टेंट प्रोफेसर पर घिरा शिकंजा; जानें पूरा मामला
हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगे हैं। पीजी छात्रों ने प्राचार्य से शिकायत कर जांच की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उच्च संस्थानों में शिकायत की चेतावनी दी।