झांसी में गांवों के बंटवारे पर आमने-सामने किन्नर समाज, नेग और दस्तूर को लेकर बढ़ी खींचतान; अब किसकी सुनें जजमान?
झांसी के मोठ ब्लॉक के कई गांवों में किन्नर समाज के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर खींचतान की चर्चा है। सेसा समेत आसपास के गांवों पर कोंच और मोठ पक्ष अलग-अलग दावे कर रहे हैं। बधाई, नेग और परंपरागत दस्तूर को लेकर उठे इस मामले से जजमान भी असमंजस में हैं।