मैनपुरी में बुलेट की टक्कर से किसान की मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी, आरोपी फरार
मैनपुरी के जेल चौराहे पर तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।