डिलीवरी के लिए अस्पताल आई थी महिला, बदायूं में एक इंजेक्शन ने पलभर में छीन ली खुशियां
बदायूं में प्रसव के लिए अस्पताल लाई गई 30 वर्षीय महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।