अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बदायूं में बवाल, पुलिस टीम पर पथराव के बाद मचा हड़कंप
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हिंसक बवाल में बदल गया। सरकारी जमीन पर प्रतिमा लगाने से रोकने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया।