गांव-गांव की खाक छानी, रात-दिन साथ रहे… उमाशंकर सिंह के ‘पांच पांडव’ कौन थे?
बसपा के इकलौते विधायक रहे दिवंगत उमाशंकर सिंह की सियासी कामयाबी के पीछे पांच ऐसे साथी थे, जिन्होंने संघर्ष के दिनों में हर कदम पर उनका साथ दिया। चन्द्रकेश सिंह, सचिन्द्र सिंह, अजय शर्मा, ओमप्रकाश और सुल्तान उनके बेहद करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे। गांव-गांव जनसंपर्क से लेकर मुश्किल दौर तक ये साथी हमेशा उनके साथ खड़े रहे।