IND vs ENG: ब्रायडन कार्स ने की बॉल टेम्परिंग की कोशिश? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
मैनचेस्टर टेस्ट में भारत हारते हुए दिखाई दे रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की पहली पारी 669 पर खत्म हुए। भारत अभी इंग्लैंड से 137 रन पीछे है। हालांकि, इस मुकाबले से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो चौंकाने वाला है। फैंस अंग्रेजों पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा रहे हैं।