शराब के नशे में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, हंसिया से वार कर भाई की हत्या
इटावा के अधियापुरा गांव में शराब के नशे में सगे भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बच्चों से गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े में ईंट-पत्थर और हंसिया से हमला कर एक भाई ने दूसरे की हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी है, आरोपी फरार है।