सुलतानपुर में किसके नाम खुलेगा 2027 का टिकट? BJP-SP में कई चेहरे, 1009 वोटों का पुराना हिसाब
सुलतानपुर विधानसभा का राजनीतिक इतिहास करीब सात दशक पुराना है। कांग्रेस, जनसंघ, भाजपा और समाजवादी पार्टी इस सीट पर अलग-अलग दौर में जीत दर्ज कर चुके हैं। 2022 में भाजपा के विनोद सिंह ने सपा के अनूप संडा को सिर्फ 1,009 वोटों से हराया था। 2027 से पहले संभावित दावेदारों के नामों को लेकर चर्चा तेज है।