पटना में भाजपा-कांग्रेस झड़प: राहुल गांधी की टिप्पणी पर गरमाया राजनीतिक माहौल, जानें पूरा विवाद
पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उस वक्त हिंसक झड़प हो गई, जब भाजपा ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस ने पथराव किया, वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर बाहर से हमला करने का आरोप लगाया।