भोजपुरी सुरों से गूंज उठा महराजगंज: सिंगर कल्पना पटवारी ने अंतिम शाम को बनाया यादगार, झूम उठे दर्शक
महराजगंज महोत्सव की अंतिम रात भोजपुरी सुरों के नाम रही। लोक गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल देर रात तक झूमता रहा। उनके गीतों ने भोजपुरी लोक संगीत की गहराई को उजागर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया।