Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला?
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। वाराणसी जिला कोर्ट ने प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। व्यापारी विशाल सिंह ने एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।