Salman Khan: सलमान खान ने फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर दी बड़ी जानकारी, जानिए क्या बोले
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बड़ी जानकारी दी है। यह फिल्म भारत-चीन के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी के संघर्ष पर आधारित होगी, जिसमें भारतीय सैनिकों ने वीरता का प्रदर्शन किया था। फिल्म में सलमान एक भारतीय सेना अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण होगी और अगले साल जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली है।