Cyber Fraud News: रामपुर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; लाखों की ठगी का पर्दाफाश
रामपुर से साइबर ठगी के शातिर गिरोह के पकड़ने की बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दुकानदारों को ठगी का शिकार बना रहे थे। गिरोह के सदस्य खुद को PhonePe और Paytm के कर्मचारी बताकर लोगों को फंसाते थे।