Maharajganj Accident: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, तीन घायल
महराजगंज के बागापार से झंझनपुर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से संयुक्त जिला चिकित्सालय, महाराजगंज भेजा गया।