नेगुरा कांड: बादशाह खान की मौत पर गरजे सपा नेता, बोले- एक हफ्ते में होंगे हत्यारों की गिरफ्तारी, नहीं तो…
चंदौली के नेगुरा गांव में दो समुदायों की हिंसक झड़प में मारे गए बादशाह खान के परिवार से मिलने पहुंचे सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव ने एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी। उन्होंने राज्य सरकार पर अल्पसंख्यकों और गरीबों के प्रति पक्षपात का आरोप लगाते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की।