देवरिया में असलहा तस्कर से मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी गिरफ्तार
देवरिया के महुआडीह और रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध असलहा लेकर जा रहे एक तस्कर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अताउल्लाह उर्फ गुडलू पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ।