न फेसबुक, न इंस्टाग्राम… iPhone यूजर्स ने 2025 में इस ऐप को बनाया नंबर वन
एप्पल ने साल 2025 के लिए भारत में iPhone और iPad पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार की लिस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दबदबा साफ नजर आ रहा है। क्विक कॉमर्स और सोशल मीडिया ऐप्स के साथ-साथ AI ऐप्स ने भारतीय यूजर्स के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। अमेरिका की तरह भारत में भी ChatGPT ऐप इस साल सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फ्री ऐप बन गई है।