डलमऊ पुलिस ने दबोचे 4 गौ तस्कर, 8 गायें बरामद; न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र में पुलिस ने 4 गौ तस्करों को 8 गौवंशीय पशुओं के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी प्रदीप चौरसिया, राम गौतम, हरिशंकर गौतम और सतीश गौतम को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कार्रवाई यूपी गोवध निवारण अधिनियम के तहत की गई।