Heat Wave Alert: अभी तो गर्मी की शुरुआत हुई है, यूपी के इस जिले में पड़ेगी और भी ज्यादा गर्मी; जानिए कब मिलेगी राहत
आगरा शनिवार को उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उमस और बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। ताजमहल घूमने आए पर्यटक भी गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने 30 जून के बाद बदलाव और जुलाई की शुरुआत में बारिश की संभावना जताई है।