
Xiaomi 18 Fold 5G (Img- Pinterest)
New Delhi: टेक दिग्गज शाओमी (Xiaomi) स्मार्टफोन और टेक बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी 7 सितंबर को चीन में एक भव्य इवेंट का आयोजन करने जा रही है, जहां वह अपनी अगली पीढ़ी के प्रीमियम डिवाइसेस से पर्दा उठाएगी।
इस इवेंट में Xiaomi SkyNomad इलेक्ट्रिक SUV फैमिली (N70 Pro, N70 Max और N90 Max) के साथ-साथ नया टैबलेट Xiaomi Mi Pad 9 Pro Max और जिस फोन का लंबे समय से इंतजार था- Xiaomi 18 Fold 5G पेश किया जाएगा।
नया Xiaomi 18 Fold एक अनोखे 'मिड-फोल्डिंग' डिजाइन के साथ आएगा, जो फोल्डेबल सेगमेंट में मजबूती का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। फोन में 5.38 इंच की कवर स्क्रीन और अंदर की तरफ 7.58 इंच की मुख्य फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगी।
Xiaomi 18 Pro Max से बदल सकती है मोबाइल फोटोग्राफी, लीक में डुअल 200MP कैमरे का दावा
इसके फ्रेम को एयरोस्पेस-ग्रेड 7-सीरीज एल्युमिनियम और अपग्रेटेड 'ड्रैगन बोन' हिंज से तैयार किया गया है। 1.2 मीटर तक गिरने पर भी सुरक्षित रहने वाला यह फोन पिछले MIX Fold 4 की तुलना में स्टील बॉल इम्पैक्ट से 214% और नुकीली चीजों से 258% ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
गेमिंग और एआई (AI) परफॉर्मेंस को रफ्तार देने के लिए इसमें शाओमी का इन-हाउस XRING O3 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है, जिसने AnTuTu बेंचमार्क पर 52 लाख से अधिक का रिकॉर्ड स्कोर बनाया है।
डिवाइस को पावर देने के लिए 6,000mAh की Jinshajiang बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन को IFA 2026 में प्रदर्शित करने के बाद 7 सितंबर के इवेंट में इसकी कीमतों और उपलब्धता का खुलासा होगा।
Location : New Delhi
Published : 3 September 2026, 1:58 PM IST