
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: आजकल ज्यादातर लोग नया फोन लेने के बाद सबसे पहले स्क्रीन गार्ड खरीदते हैं। यह कम कीमत वाली एक्सेसरी आपके महंगे फोन को बड़े नुकसान से बचा सकती है। हालांकि समय के साथ स्क्रीन गार्ड भी अपनी सुरक्षा खो देता है। धूप, धूल-मिट्टी और सामान्य इस्तेमाल से इसकी प्रोटेक्टिव लेयर खराब हो सकती है। इसलिए स्क्रीन गार्ड को समय-समय पर बदलना जरूरी होता है।
आमतौर पर साल में एक बार स्क्रीन गार्ड बदल लेना उचित माना जाता है। इसके अलावा अगर स्क्रीन गार्ड में क्रैक्स दिखाई दें या यह अपनी जगह से उखड़ने लगे तो इसे बदलना जरूरी है। कुछ और संकेत भी हैं जो बताते हैं कि स्क्रीन गार्ड बदलने का समय आ गया है-
Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?
ऐसे समय पर नया स्क्रीन गार्ड लेना न केवल सुरक्षा बढ़ाता है, बल्कि फोन का प्रदर्शन भी बेहतर बनाए रखता है। बाजार में विभिन्न प्रकार के स्क्रीन गार्ड उपलब्ध हैं, लेकिन टेम्पर्ड ग्लास वाला गार्ड सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। यह फोन की डिस्प्ले को स्क्रैच और फिजिकल डैमेज से बचाता है।
एक प्रीमियम क्वालिटी वाला स्क्रीन गार्ड कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसमें लगी एंटी-माइक्रोबियल लेयर कीटाणुओं के जमा होने से बचाती है। अक्सर हमें गंदे हाथों से फोन इस्तेमाल करना पड़ता है, इसलिए यह लेयर बहुत उपयोगी होती है।
इसके अलावा स्क्रीन गार्ड-
Location : New Delhi
Published : 11 May 2026, 1:11 PM IST