
प्रतीकात्मक छवि (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: क्या आप भी अक्सर अपने दोस्तों या करीबियों का जन्मदिन भूल जाते हैं? अगर हाँ, तो दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) आपके लिए एक बेहद काम का समाधान लेकर आ रहा है। कंपनी ऐप के भीतर ही एक ऐसा नया फीचर टेस्ट कर रही है, जो आपको आपके कॉन्टैक्ट्स के जन्मदिन (Birthdays) याद रखने में मदद करेगा। इस फीचर के आने के बाद आपको किसी का बर्थडे याद रखने के लिए अलग से कैलेंडर या डायरी देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वॉट्सऐप पर आने वाले नए फीचर्स और अपडेट्स की सटीक जानकारी देने वाले मशहूर ब्लॉग 'WABetaInfo' ने इस नए फीचर को स्पॉट किया है। रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप एक ऐसे फंक्शन पर काम कर रहा है जो यूजर्स को उनके कॉन्टैक्ट्स के जन्मदिन के बारे में ऐप के अंदर ही याद दिलाएगा।
इसके लिए वॉट्सऐप दो बड़े बदलाव कर सकता है-
इन-ऐप नोटिफिकेशन: जिस दिन आपके किसी दोस्त या परिवार के सदस्य का जन्मदिन होगा, वॉट्सऐप आपको ऐप के अंदर ही एक नोटिफिकेशन (Alert) भेजेगा। इस पर क्लिक करके आप सीधे उस व्यक्ति की चैट विंडो पर पहुंच जाएंगे और उन्हें तुरंत विश कर सकेंगे।
डेडिकेटेड सेक्शन: ऐप के भीतर एक नया और अलग सेक्शन जोड़ा जा सकता है, जहाँ आपके उन सभी कॉन्टैक्ट्स की एक लिस्ट दिखाई देगी, जिनका जन्मदिन आने वाला होगा।
Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?
इस फीचर को काम में लेने के लिए वॉट्सऐप उस डेटा (Data) का इस्तेमाल कर रहा है, जो उसने कुछ चुनिंदा बाजारों में सरकारी नियमों और कानूनी बाध्यताओं (Regulatory Mandate) के तहत इकट्ठा किया था। दरअसल, अमेरिका के कुछ राज्यों में उम्र के वेरिफिकेशन (Age Verification) के लिए यूजर्स को अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) बताना अनिवार्य है। वॉट्सऐप ने शुरुआत में यह डेटा केवल उम्र की जांच के लिए ही लिया था, लेकिन अब कंपनी इसका इस्तेमाल इस नए फीचर के लिए करने की योजना बना रही है।
फिलहाल इस फीचर की अपनी कुछ सीमाएं हैं। चूंकि उम्र पूछने का यह नियम दुनिया के सभी देशों या अमेरिका के सभी राज्यों में लागू नहीं है, इसलिए वॉट्सऐप ने हर जगह के यूजर्स से उनकी जन्मतिथि नहीं मांगी है।
यह रिमाइंडर केवल तभी काम करेगा जब आपके कॉन्टैक्ट्स ने अपनी मर्जी से या नियमों के तहत प्लेटफॉर्म को अपनी जन्मतिथि दी होगी। ऐसे में जिन यूजर्स का बर्थ-डेटा वॉट्सऐप के पास नहीं है, उनका जन्मदिन इस लिस्ट में ऑटोमैटिकली दिखाई नहीं देगा।
Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि वॉट्सऐप ने अभी तक इस बर्थडे नोटिफिकेशन फीचर के लिए कोई ठोस 'प्राइवेसी गार्डरेल' (Privacy Guardrail) यानी गोपनीयता नियम पेश नहीं किए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि मौजूदा डेवलपमेंट स्टेज में यूजर्स के पास यह चुनने का विकल्प नहीं है कि वे अपना जन्मदिन किसके साथ शेयर करना चाहते हैं और किससे छुपाना चाहते हैं।
यह शानदार फीचर अभी पूरी तरह से डेवलपमेंट स्टेज (विकास के चरण) में है। यहाँ तक कि यह 'WhatsApp for Android' के लेटेस्ट बीटा वर्जन (Beta 2.26.27.3) पर भी आम बीटा टेस्टर्स के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में आवश्यक सुधारों और प्राइवेसी सेटिंग्स को जोड़ने के बाद इसे एक फ्यूचर अपडेट के तौर पर सभी एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
Location : New Delhi
Published : 10 July 2026, 4:19 PM IST