आज आ रहा है वीवो का सबसे सस्ता 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और दमदार AI फीचर्स से होगा लैस, जानिये कीमत

वीवो आज भारत में अपना सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 6,500mAh की दमदार बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और एडवांस AI फीचर्स मिलेंगे। जानिए फ्लिपकार्ट पर आने वाले इस फोन की सभी खूबियां।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 July 2026, 8:39 AM IST

New Delhi: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए आज एक बड़ा दिन है। दिग्गज टेक कंपनी वीवो (Vivo) आज यानी 16 जुलाई को देश में अपनी 'T-सीरीज' का नया स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G लॉन्च करने जा रही है। यह फोन पिछले साल आए Vivo T4 Lite की जगह लेगा। कंपनी का दावा है कि यह उनकी T-सीरीज का सबसे किफायती (Pocket-Friendly) 5G फोन होने वाला है, जिसमें कम कीमत में ग्राहकों को दमदार फीचर्स का एक संतुलित पैकेज मिलेगा।

आज दोपहर 12 बजे उठेगा पर्दा, Flipkart पर होगी बिक्री

Vivo T5 Lite 5G को आज दोपहर 12 बजे आधिकारिक तौर पर भारत में पेश कर दिया जाएगा। कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया है कि लॉन्च के बाद इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा यह फोन कंपनी के आधिकारिक रिटेल स्टोर्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लुक की बात करें तो वीवो ने इसके डिजाइन को पहले ही टीज कर दिया है। यह फोन दो खूबसूरत रंगों- पैटर्न वाले फिनिश के साथ लाइट ब्लू और एक क्लासी डार्क ब्लू शेड में एंट्री करेगा।

यह भी पढ़ें-Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?

6,500mAh की महा-बैटरी और बेजोड़ मजबूती

इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी बैटरी और इसकी मजबूती है। फोन में 6,500mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पुराने मॉडल की तुलना में यह एक बहुत बड़ा अपग्रेड है। इसके अलावा, फोन को रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ बनाया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद सुरक्षित बनाती है।

120Hz डिस्प्ले और दमदार MediaTek प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह बजट फोन काफी आगे रहने वाला है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो बिना रुके ब्राउजिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और नॉर्मल गेमिंग को आसान बनाता है। फोन के फ्रंट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका मतलब है कि तेज धूप में भी आपको स्क्रीन बिल्कुल साफ दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें- Tech News: Oppo ने लॉन्च किए ये दो नए फोन, जानिए कीमत और पूरी डिटेल

OriginOS 6 और एडवांस AI फीचर्स का तड़का

Vivo T5 Lite 5G स्मार्टफोन OriginOS 6 पर काम करेगा। इस किफायती फोन में वीवो कई आधुनिक एआई (AI) फीचर्स भी दे रहा है। इसमें ग्राहकों को AI क्रिएशन, AI कैप्शन्स, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, AI डॉक्यूमेंट्स और प्राइवेसी के लिए 'प्राइवेट स्पेस' जैसे कमाल के टूल्स मिलेंगे, जो आमतौर पर महंगे फोन्स में देखे जाते हैं।

किसके लिए बेस्ट है यह फोन?

अगर आप मिड-रेंज बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें लंबी बैटरी लाइफ हो, फोन बार-बार गिरे तो टूटने का डर न हो और साथ ही एआई फीचर्स का मजा भी मिले, तो Vivo T5 Lite आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। फोन की असली कीमत क्या होगी, इसका खुलासा आज दोपहर लॉन्च इवेंट में ही होगा, जिसके बाद आप इसे खरीदने का अंतिम फैसला ले सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  16 July 2026, 8:39 AM IST