
4 सितंबर को लॉन्च होंगे Galaxy S25 FE और Tab S11 सीरीज
New Delhi: स्मार्टफोन और टैबलेट मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए सैमसंग (Samsung) ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी Apple के लॉन्च से पहले अपना Samsung Unpacked Event 2025 आयोजित करने जा रही है। यह इवेंट 4 सितंबर को होगा, जबकि Apple का लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को होना तय है। ऐसे में टेक की दुनिया में अब सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।
सैमसंग का यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि कौन से डिवाइस लॉन्च होंगे, लेकिन लीक रिपोर्ट्स और टेक जगत की चर्चा के मुताबिक Samsung Galaxy S25 FE और Galaxy Tab S11 Series का ऐलान पक्का माना जा रहा है।
इस फोन को Galaxy S24 FE का अपग्रेड कहा जा रहा है। इसमें 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Exynos 2400e या फिर MediaTek Dimensity 9400 दिया जा सकता है।
सैमसंग का अपग्रेड फोन (Img: Google)
बैटरी की बात करें तो इसमें 4,700mAh की बैटरी होगी, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप में रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें मुख्य कैमरा 50MP का हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा होने की संभावना है। कीमत की बात करें तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत 55,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच हो सकती है।
सैमसंग का टैबलेट लाइनअप भी इस बार और मजबूत होने वाला है। Galaxy Tab S11 में 11 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। इसमें Dimensity 9400 प्रोसेसर और 8,400mAh बैटरी मिलेगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रियर में 13MP और फ्रंट में 12MP का कैमरा होगा।
सैमसंग का टैबलेट (Img: Google)
वहीं Galaxy Tab S11 Ultra में बड़ा 14.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें 11,600mAh की बैटरी होगी। बाकी के फीचर्स S11 जैसे ही रहने की संभावना है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये से ऊपर रहने की उम्मीद है।
सैमसंग का यह कदम साफ करता है कि कंपनी सीधे Apple को टक्कर देने की तैयारी में है। Apple का इवेंट 9 सितंबर को होने वाला है और उसमें iPhone 17 Series के साथ अन्य प्रोडक्ट्स के लॉन्च की उम्मीद है। ऐसे में Galaxy S25 FE और Tab S11 सीरीज, iPhone और iPad के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 28 August 2025, 9:35 AM IST
Topics : Galaxy Tab S11 Series Samsung Galaxy S25 FE Samsung Unpacked Event 2025 Samsung vs Apple tech news