Samsung ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन, जानें पूरी डिटेल्स

सैमसंग ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। 18,499 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी, 50MP का रियर कैमरा, 90Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 October 2026, 12:04 PM IST

New Delhi: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपनी किफायती फोन सीरीज का विस्तार करते हुए एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पेश किया है। इस नए डिवाइस का नाम Samsung Galaxy A08 है, जिसे खासतौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल, वीडियो देखने और नॉर्मल फोटोग्राफी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट सेगमेंट में आने वाले इस फोन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस कीमत पर ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक साबित हो सकते हैं। आइए इस नए स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता और सभी खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A08: कीमत और उपलब्धता

सैमसंग ने इस फोन को भारतीय बाजार में बेहद किफायती कीमत पर उतारा है। Samsung Galaxy A08 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों-  डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन में उपलब्ध है।

खरीदारी के लिए ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं। इसे सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com के अलावा प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए आसान ईएमआई विकल्प भी दे रही है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिल रही है, जबकि कुछ नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के जरिए 9 महीने तक की ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है।

Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

डिस्प्ले, डिजाइन और शानदार परफॉर्मेंस

डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में यह फोन काफी प्रीमियम अहसास कराता है। इसमें 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और विजुअल एक्सपीरियंस काफी स्मूथ हो जाता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 (Corning Gorilla Glass 5) की प्रोटेक्शन दी गई है। फोन की मोटाई 8mm और वजन 197 ग्राम है। साथ ही, यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखता है।

कम बजट में दमदार फीचर्स (सोर्स- Pinterest)

परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में MediaTek Helio G99+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें रैम प्लस (RAM Plus) फीचर भी है, जो जरूरत पड़ने पर इंटरनल स्टोरेज के एक हिस्से को वर्चुअल रैम के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति देता है।

Tech News: एलन मस्क के AI चैटबॉट Grok पर गंभीर आरोप, प्राइवेसी पर मंडराया बड़ा खतरा

कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी बैकअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2MP का डेप्थ सेंसर (f/2.4 अपर्चर) शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है।

इस फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी बैटरी है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पिछले मॉडल Galaxy A06 की तुलना में लगभग 22% ज्यादा वीडियो प्लेबैक टाइम प्रदान करती है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें सैमसंग नॉक्स (Samsung Knox) का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में सर्कल टू सर्च (Circle to Search), क्विक शेयर (Quick Share) और मोड्स एंड रूटीनस (Modes and Routines) जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  28 October 2026, 12:04 PM IST