
Redmi 17C 5G (Img- X)
New Delhi: टेक दिग्गज रेडमी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने बजट 5G पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है। हाल ही में पेश किए गए Redmi 17 5G के बाद यह कंपनी का नया दांव है।
इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी, 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी इसे तीन आकर्षक कलर वेरिएंट्स कॉफी ब्रू, डार्क नाइट और पर्पल डॉन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने जा रही है।
भारत में Redmi 17C 5G के बेस वेरिएंट (4GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत 20,999 रुपये तय की गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट (6GB RAM + 128GB स्टोरेज) को 22,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। भारतीय ग्राहकों के लिए इस स्मार्टफोन की पहली सेल 7 अक्टूबर से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) और शाओमी (Xiaomi) के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi 17C 5G में 6.9-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 810 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और आंखों की सुरक्षा के लिए लो ब्लू लाइट फीचर मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 GPU दिया गया है। फोन में 6GB तक की LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज है। वर्चुअल रैम फीचर के जरिए रैम को 6GB तक और बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिससे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए इस हैंडसेट में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Location : New Delhi
Published : 1 October 2026, 1:41 PM IST