
जलवा बिखेरने आ रहा Redmi 17C 5G (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मशहूर टेक कंपनी Xiaomi अपना नया और दमदार 5G स्मार्टफोन भारत में पेश करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि नया Redmi 17C 5G स्मार्टफोन भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन लोकप्रिय Redmi 17 सीरीज का हिस्सा होगा। लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस फोन की एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे इसके कई शानदार फीचर्स का खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन की खासियतों के बारे में।
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'MainCharacterEnergy' टैगलाइन के साथ इस फोन का टीजर जारी किया है, जिससे इसके लुक का पता चलता है। फोन के रियर पैनल पर टॉप-लेफ्ट साइड में एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो थोड़ा सा उभरा हुआ है। इसमें वर्टिकल शेप में दो रियर कैमरे और एक एलईडी फ्लैशलाइट मिलती है। यह फोन ब्लैक, ब्राउन और पर्पल- इन तीन खूबसूरत रंगों में भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा, जो इसके ग्लोबल मॉडल जैसे ही हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया गया है।
Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?
Amazon पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 (6nm) प्रोसेसर दिया गया है। फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें मेमोरी एक्सटेंशन सपोर्ट की मदद से 8GB तक की रैम का फायदा मिलेगा। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Xiaomi HyperOS 3 पर काम करेगा।
आजकल यूजर्स को बड़ी बैटरी वाले फोन्स काफी पसंद आते हैं। इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए Redmi 17C 5G में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखने के लिए IP64 रेटिंग और वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 भी दी गई है, जिससे गीले हाथों से भी फोन चलाना आसान हो जाता है।
Tech News: फोल्डेबल स्मार्टफोन इतने महंगे क्यों होते हैं? जानिए कीमत के पीछे छिपी असली वजहें
अगर कीमत की बात करें, तो इसके ग्लोबल मॉडल को सिंगापुर में 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए लगभग 20,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। हालांकि, भारतीय बाजार में इसकी सटीक कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी 1 अक्टूबर को लॉन्च के दिन ही सामने आएगी। उम्मीद है कि यह फोन भारतीय ग्राहकों के बजट में एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।
Location : New Delhi
Published : 28 September 2026, 11:08 AM IST
Topics : 50MP camera smartphone 6000mAh Battery Phone Redmi 17C 5G Redmi 17C launch date Xiaomi India