
ओप्पो रेनो 17 प्रो (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: स्मार्टफोन बाजार में बैटरी बैकअप और डिस्प्ले क्वालिटी को लेकर एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। ओप्पो (Oppo) ने आधिकारिक तौर पर अपनी बहुप्रतीक्षित 'रेनो 17 सीरीज' की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी चीन में 9 नवंबर, 2026 को इस नई सीरीज से पर्दा उठाएगी, जिसके तहत दो दमदार स्मार्टफोन्स- Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro को बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर इसका टीजर जारी करते हुए चीन में इसके 'ब्लाइंड प्री-ऑर्डर' भी शुरू कर दिए हैं।
इस नई सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी बैटरी क्षमता और डिस्प्ले को बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडर्ड ओप्पो रेनो 17 में 8,000mAh तक की विशाल बैटरी दी जा सकती है, जो स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकती है। इसके अलावा, दोनों ही मॉडल्स में फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की चर्चा है।
परफॉर्मेंस के मोर्चे पर, इन स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 या मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8550 प्रोसेसर मिल सकता है। ये डिवाइसेज एंड्रॉइड 17 आधारित ColorOS 17 पर काम करेंगे और इन्हें स्नो व्हाइट, आइस मून व्हाइट, कोको ब्राउन और स्टारलाइट पिंक जैसे आकर्षक रंगों में पेश किया जा सकता है।
ओप्पो रेनो 17 (सोर्स-Pinterest)
चीनी बाजार में लॉन्च होने के बाद भारतीय ग्राहकों को इन फोन्स के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। ओप्पो ने अभी तक भारत में इसके लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इंडस्ट्री टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार, ओप्पो रेनो 17 सीरीज भारत में साल 2027 की शुरुआत में दस्तक दे सकती है।
Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
Location : New Delhi
Published : 5 November 2026, 4:38 PM IST
Topics : Oppo 5G Phones Oppo Reno 17 Oppo Reno 17 Launch Date Oppo Reno 17 Pro Phone Oppo Reno 17 Specs