भारी डिमांड! लॉन्च होते ही आउट ऑफ स्टॉक हुआ 9000mAh बैटरी वाला नया वनप्लस 5G फोन

वनप्लस ने चीन में नया 5G स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs पेश कर दिया है। इसमें 9000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 November 2026, 3:46 PM IST

New Delhi: टेक जगत में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने चीन के बाजार में अपना एक और नया और शानदार मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन चुपचाप लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस धांसू डिवाइस को OnePlus Turbo 6Vs नाम से पेश किया है। इस नए फोन को फिलहाल कंपनी के आधिकारिक चीनी ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि यह टेक लवर्स का ध्यान अपनी ओर आसानी से खींच रहा है। आइए इस नए और अनोखे स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता और तमाम खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमत और उपलब्धता: क्या है इस फोन का दाम?

कीमत की बात करें तो चीन के बाजार में वनप्लस टर्बो 6Vs के एकमात्र 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 53,000 रुपये बैठती है। कंपनी ने इस डिवाइस को दो आकर्षक रंगों- ऑरेंज और नोवा व्हाइट में पेश किया है।

हालांकि, इस फोन को लेकर एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई है कि लॉन्च होते ही यह चीनी ऑनलाइन स्टोर पेज पर 'सोल्ड आउट' यानी बिक चुका है। फिलहाल कंपनी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि इस फोन का स्टॉक दोबारा कब उपलब्ध होगा।

नया वनप्लस 5G फोन (सोर्स-Pinterest)

डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और दमदार स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Turbo 6Vs के स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं-

डिस्प्ले: फोन के फ्रंट में 6.78-इंच की बड़ी फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जा सकती है। इसके अलावा, आंखों की सुरक्षा के लिए हाई-फ्रीक्वेंसी PWM और DC-जैसी डिमिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल है। इस पूरे डिवाइस की मोटाई महज 8.5mm है।

प्रोसेसर और स्टोरेज: इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का दमदार स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर लगाया गया है। डिवाइस में 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

ड्यूरेबिलिटी और अन्य फीचर्स: यह फोन धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है। इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर, X-एक्सिस मोटर, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और NFC जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप और विशालकाय बैटरी बैकअप

फोटोग्राफी और पावर बैकअप के मामले में भी यह फोन काफी आगे है-

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स: फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर शामिल है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और शानदार सेल्फी के लिए फोन के आगे की तरफ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की विशाल बैटरी है, जो लंबे समय तक बिना रुके साथ निभाती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड चार्जिंग, 27W तक की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 'बायपास चार्जिंग' जैसे शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं, जो गेमर्स और हैवी यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  2 November 2026, 3:46 PM IST