
OnePlus N6x 5G की पहली सेल कल (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए वनप्लस ने अपने नए और किफायती 5G स्मार्टफोन- OnePlus N6x 5G को आधिकारिक तौर पर उतार दिया है। कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह फोन एक शानदार विकल्प बनने वाला है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खूबी इसकी पावरफुल बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देने का दावा करती है। आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन की कीमत, पहली सेल और इसके तमाम शानदार फीचर्स के बारे में विस्तार से।
ग्राहकों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि OnePlus N6x की पहली सेल कल यानी 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। इस फोन को ग्राहक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon, OnePlus के आधिकारिक ई-स्टोर और चुनिंदा रिटेल पार्टनर स्टोर्स से खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसे दो आकर्षक रंगों- बरगंडी रेड और आइस ब्लू (Burgundy Red & Ice Blue) में बाजार में उतारा है।
वनप्लस ने इस एंट्री-लेवल 5G फोन को दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है-
4GB RAM + 64GB स्टोरेज: 18,999 रुपये
4GB RAM + 128GB स्टोरेज (टॉप-एंड वेरिएंट): 20,999 रुपये
कंपनी इस पहली सेल के दौरान ग्राहकों को खास बैंक कार्ड ऑफर्स भी दे रही है, जिसके तहत खरीदारी करने पर सीधे ₹1,500 का बंपर डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा, ग्राहकों की सुविधा के लिए आसान नो-कॉस्ट EMI (No-Cost EMI) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
स्पेसिफिकेसंस की बात करें तो, OnePlus N6x 5G में 6.8-इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस के लिए यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसमें 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को रफ्तार देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
लंबे समय तक गेमिंग या मल्टीटास्किंग करने पर फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें थर्मल मैनेजमेंट हेतु 13,280 वर्ग mm का हीट डिसिपेशन एरिया और वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन भी दिया गया है। यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर रन करता है और इसकी ड्यूरेबिलिटी बढ़ाने के लिए इसे MIL-STD-810H सर्टिफाइड बनाया गया है।
Tech News: 40 रुपये का ऑर्डर, 1200 रुपये का खाना! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Zomato जुगाड़
इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी 7,000mAh की विशाल बैटरी है, जो यूज़र्स को नॉन-स्टॉप इस्तेमाल का अनुभव देगी। यह बैटरी 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 5W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
कैमरा फ्रंट की बात करें तो, फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में f/2.2 अपर्चर और 10x डिजिटल ज़ूम वाला सिंगल 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस रियर कैमरे की मदद से यूज़र्स 30fps पर 1080p रेजोल्यूशन तक की वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 3 August 2026, 2:21 PM IST