कम कीमत में बड़ा धमाका: 7,000mAh बैटरी वाला OnePlus N6x कल दोपहर 12 बजे होगा सेल के लिए उपलब्ध, जानें कीमत
OnePlus N6x 5G की पहली सेल 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। 7,000mAh बैटरी, 6.8-इंच 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर से लैस इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। ग्राहक इसे Amazon और OnePlus स्टोर से खरीद सकेंगे।