
iQOO के नए TWS ईयरबड्स लॉन्च (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: स्मार्टफोन के साथ अब iQOO ने ऑडियो सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। कंपनी ने भारत में नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इन्हें कंपनी ने अपने नए iQOO Z11 स्मार्टफोन के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि बजट कीमत में आने वाले इन ईयरबड्स में लंबी बैटरी, AI आधारित कॉल नॉइज रिडक्शन और लो-लेटेंसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
भारत में iQOO Buds की कीमत 1,899 रुपये तय की गई है। हालांकि, बैंक कार्ड से भुगतान करने पर कंपनी की ओर से 200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इस ऑफर के बाद ईयरबड्स की प्रभावी कीमत 1,699 रुपये रह जाती है। इनकी बिक्री 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Amazon के जरिए शुरू होगी। ईयरबड्स को फिलहाल सिर्फ Flame Yellow कलर में उतारा गया है।
रसोई पर महंगाई की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’; चीनी, टमाटर और प्याज ने निकाले आम आदमी के आंसू
iQOO Buds में 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स लगाए गए हैं। ये ईयरबड्स AAC और SBC कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इनमें DeepX 4.0 साउंड इफेक्ट्स और स्पेशियल ऑडियो भी दिया है। इनकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20,000Hz तक है। ऐसे में कंपनी इन्हें म्यूजिक और वीडियो के साथ-साथ गेमिंग के लिए भी उपयोगी विकल्प के तौर पर पेश कर रही है।
कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने के लिए iQOO Buds में डुअल-माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है। इसके साथ AI कॉल नॉइज रिडक्शन तकनीक मिलती है। इसका उद्देश्य बैकग्राउंड नॉइज को कम करके कॉल के दौरान आवाज को ज्यादा स्पष्ट बनाना है।
कनेक्टिविटी के मामले में ईयरबड्स में Bluetooth 6.1 और Dual-Channel Transmission 2.0 मिलता है। कंपनी के अनुसार इनकी ओपन एरिया रेंज 10 मीटर तक है। गेमिंग के दौरान 42ms तक की लो-लेटेंसी मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा ईयरबड्स को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे ये धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेंगे।
बैटरी iQOO Buds की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। प्रत्येक ईयरबड में 53mAh और चार्जिंग केस में 525mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक सिर्फ ईयरबड्स से 12 घंटे तक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर करीब 4 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा भी किया गया है।
इन-ईयर डिजाइन वाले iQOO Buds सिलिकॉन टिप्स के साथ आते हैं। इनमें डबल-टैप, ट्रिपल-टैप और टच-एंड-होल्ड जैसे जेस्चर कंट्रोल दिए गए हैं। Android डिवाइसेज के साथ क्विक पेयरिंग की सुविधा भी मिलती है। चार्जिंग केस का वजन करीब 41.3 ग्राम है, जबकि इसका आकार 63×47.76×28.06mm है। कुल मिलाकर iQOO Buds का फोकस कम कीमत में लंबी बैटरी, गेमिंग और कॉलिंग फीचर्स देने पर है।
Location : New Delhi
Published : 20 August 2026, 4:39 PM IST