iPhone 17 खरीदने का अंतिम दिन आज: फ्लिपकार्ट सेल आज रात होगी खत्म, जानिए डिस्काउंट और ऑफर्स

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल का आज आखिरी दिन है और रात 12 बजे सेल खत्म हो जाएगी। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ Apple iPhone 17 (256GB) को 81,999 रुपये में खरीदने का यह अंतिम मौका है। इसमें A19 चिपसेट, 48MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 October 2026, 12:05 PM IST

New Delhi: यदि आप नया आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज सेल (Big Billion Days Sale) का आज आखिरी दिन है और यह सेल आज रात ठीक 12 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में आपके पास कम कीमत में लेटेस्ट आईफोन घर लाने का यह अंतिम अवसर है। इस सेल में आप शानदार ऑफर्स के साथ आईफोन 17 को बेहद किफायती दाम में अपना बना सकते हैं।

कीमत और बैंक डिस्काउंट ऑफर्स

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान Apple iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन की मूल कीमत 99,900 रुपये है, लेकिन 13 प्रतिशत के फ्लैट डिस्काउंट के बाद यह सीधे 86,999 रुपये में मिल रहा है।

बात अगर बैंक ऑफर्स की करें, तो खरीदारी को और ज्यादा किफायती बनाने के लिए खास छूट भी उपलब्ध है। यदि आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 5,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी। इन सभी ऑफर्स को मिलाने के बाद इस फोन की प्रभावी कीमत घटकर मात्र 81,999 रुपये रह जाती है।

Tech News: Reliance इंडस्ट्रीज़ ने स्पेस की दुनिया में रखा कदम, जानें क्या है ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा Digantara

एक्सचेंज ऑफर और आसान ईएमआई विकल्प

कम बजट वाले ग्राहकों के लिए सेल में एक्सचेंज और ईएमआई के बेहतरीन विकल्प भी दिए गए हैं-

एक्सचेंज ऑफर: आप अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलकर उस पर भारी बचत कर सकते हैं। पुराने फोन के बदले 85,100 रुपये तक की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है, जिसमें 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी शामिल है। हालांकि, यह छूट पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर पूरी तरह निर्भर करेगी।

नो-कॉस्ट ईएमआई: अगर आप एकमुश्त पैसे नहीं देना चाहते हैं, तो आप 14,083 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत पर 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं।

शानदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

आईफोन 17 अपने दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के कारण मार्केट में काफी चर्चा में है। फोन के मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं-

डिसप्ले: इसमें 6.3 इंच की एलटीपीओ सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी (LTPO Super Retina XDR OLED) डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz प्रोमोशन एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें डायनेमिक आइलैंड और आउटडोर इस्तेमाल के लिए 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें आईपी68 रेटिंग भी दी गई है।

Tech News: Google का बड़ा AI शॉपिंग अपडेट, अब Search छोड़े बिना होगी पूरी खरीदारी; जानिए कैसे?

परफॉर्मेंस: इस डिवाइस में पावरफुल 3nm एप्पल ए19 प्रोसेसर और 8GB रैम मिलती है, जिससे फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग अनुभव बेहद शानदार हो जाता है। इसका बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा और बैटरी: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का अपग्रेडेड 'सेंटर स्टेज' कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,692 mAh की बैटरी दी गई है।

Location :  New Delhi

Published :  18 October 2026, 12:05 PM IST