सावधान! एक्सटेंशन बोर्ड का यह एक कनेक्शन पूरे घर को बना सकता है राख

एक ही एक्सटेंशन बोर्ड पर कई हैवी उपकरण (जैसे गीजर, हीटर, केतली) चलाने से शॉर्ट सर्किट और आग का गंभीर खतरा रहता है। सामान्य घरेलू बोर्ड (6A) अधिकतम 1320 वाट लोड ही संभाल सकते हैं। UPPCL की सलाह है कि बोर्ड को हमेशा उसकी तय क्षमता से आधे लोड पर ही चलाएं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 May 2026, 10:26 AM IST

New Delhi: क्या आप भी अपने घर या ऑफिस में एक ही एक्सटेंशन बोर्ड पर मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और अन्य उपकरण एक साथ लगाकर छोड़ देते हैं? अगर हां, तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि एक्सटेंशन बोर्ड में लापरवाही से प्लग लगाने पर शॉर्ट सर्किट और घर में आग लगने का गंभीर खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि एक एक्सटेंशन बोर्ड पर कितना लोड डालना सुरक्षित है और इसकी क्षमता की गणना कैसे की जाती है।

प्लगों की संख्या नहीं, उपकरणों का 'लोड' है असली खेल

आमतौर पर किसी भी एक्सटेंशन बोर्ड में 3 से 5 प्लग लगाने की जगह होती है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इस बात का कोई महत्व नहीं है कि बोर्ड में कितने प्लग लगे हैं। सारा खेल इस बात पर निर्भर करता है कि उन प्लग्स के जरिए बोर्ड पर कुल कितना 'लोड' (Wattage) डाला जा रहा है।

आप कम बिजली खपत वाले 4 उपकरण (जैसे मोबाइल चार्जर, लैपटॉप, एलईडी बल्ब) एक साथ लगा सकते हैं, क्योंकि इनका कुल लोड मुश्किल से 200W से 300W होता है। लेकिन, भारी लोड वाला सिर्फ एक ही उपकरण पूरे एक्सटेंशन बोर्ड को फूंंकने और घर को राख करने के लिए काफी होता है।

कैसे करें एक्सटेंशन बोर्ड की क्षमता की गणना? (Watt Capacity Formula)

एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करने से पहले उसके पीछे या बॉक्स पर लिखी रेटिंग को जरूर पढ़ें। घरों में इस्तेमाल होने वाले सामान्य बोर्ड 6 एम्पियर (6A) के होते हैं।

भूलकर भी न जोड़ें ये हैवी अप्लायंसेज (Heavy Appliances)

अक्सर लोग अनजाने में एक्सटेंशन बोर्ड पर भारी उपकरण चला देते हैं, जो इसकी तय सीमा से कहीं ज्यादा होते हैं। उदाहरण के लिए:

  • इलेक्ट्रिक केतली (Kettle): 1500W

  • गीजर (Geyser) या रूम हीटर: 2000W से अधिक

  • माइक्रोवेव, वाशिंग मशीन, फ्रिज और प्रेस (Iron): यह सभी अत्यधिक बिजली खींचते हैं।

यदि आप इनमें से एक भी उपकरण एक्सटेंशन बोर्ड पर लगाते हैं, तो वह बोर्ड की क्षमता को पार कर जाता है। नतीजा यह होता है कि तार तुरंत गर्म होकर पिघल जाते हैं, जिससे भयंकर शॉर्ट सर्किट या आग लग सकती है।

Gold-Silver Rate Today: सोना हुआ महंगा, चांदी में आई गिरावट; देखें आज के बंद भाव

UPPCL की सरकारी सलाह

सरकारी गाइडलाइन के अनुसार, सुरक्षा का सबसे बड़ा नियम यही है कि हमेशा सतर्क रहें। एक्सटेंशन बोर्ड पर लोड डालने से पहले सभी उपकरणों के वाट को आपस में जोड़ लें। कोशिश करें कि बोर्ड को उसकी अधिकतम लिमिट से आधा (यानी करीब 600W-700W) लोड पर ही चलाएं ताकि वह कभी ओवरहीट न हो। सुरक्षित रहें, समझदारी से बिजली का उपयोग करें!

Location :  New Delhi

Published :  21 May 2026, 10:26 AM IST