क्या आपके AirPods अब आपकी आँखों का काम करेंगे? Apple ला रहा है कैमरा-युक्त स्मार्ट ईयरबड्स, जानिए क्या है खास

एप्पल जल्द ही कैमरा-युक्त AirPods पर काम कर रहा है जो 'Visual Intelligence' के जरिए आसपास की चीजों को पहचानकर Siri को जानकारी देंगे। यह तकनीक म्यूजिक से आगे बढ़कर यूजर की दुनिया को स्मार्ट बनाएगी। iPhone 18 सीरीज के साथ हो सकती है लॉन्च।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 18 August 2026, 2:35 PM IST

New Delhi: एप्पल हमेशा से ही अपनी टेक्नोलॉजी में कुछ नया करने के लिए जाना जाता है। इस बार कंपनी ऑडियो की दुनिया में एक ऐसा क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है, जो ईयरबड्स के इस्तेमाल का पूरा तरीका ही बदल कर रख देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल अब ऐसे AirPods लाने की तैयारी में है जिनमें कैमरे लगे होंगे। आइए जानते हैं इस नई तकनीक से जुड़ी पूरी और खास बातें।

सॉफ्टवेयर लीक से सामने आया फ्यूचर प्लान

यह बड़ा खुलासा किसी आधिकारिक घोषणा से नहीं, बल्कि macOS Tahoe 26.7 के रिलीज कैंडिडेट वर्जन से हुआ है। MacRumors के जरिए सामने आए एक लीक वीडियो में इन कैमरों से लैस AirPods की कार्यप्रणाली को साफ देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में एक यूजर ईयरबड्स के सामने किताब रखता है और डिवाइस का कैमरा तुरंत उसका टाइटल स्कैन कर लेता है। इसके साथ ही Visual Intelligence फीचर एक्टिवेट हो जाता है।

Tech News: WhatsApp का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आया नया फीचर… जानिए फायदे और खतरे

अब कान में लगे ईयरबड्स करेंगे आंखों का काम

अब तक AirPods का इस्तेमाल केवल म्यूजिक सुनने या कॉलिंग के लिए होता था, लेकिन नए कैमरों के जुड़ने से यह स्मार्ट असिस्टेंट में बदल जाएंगे।

इनबिल्ट कैमरे यूजर के आसपास के माहौल और ऑब्जेक्ट्स को कैप्चर करके Apple के Visual Intelligence सिस्टम को भेजेंगे। इसके बाद यूजर सीधे Siri से अपने आसपास की चीजों के बारे में सवाल पूछ सकेंगे। यह एक ऐसा कदम है जो वियरेबल गैजेट्स को पूरी तरह से नया आयाम देगा।

टेस्टिंग और यूसेज को लेकर खास सावधानियां

लीक हुए कोड और सेटअप गाइड से यह स्पष्ट हो गया है कि Apple इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहा है। हालांकि, इस तकनीक के साथ कुछ चुनौतियां भी जुड़ी हैं।

सॉफ्टवेयर में एक वॉर्निंग दी गई है कि यूजर्स अपने बालों या किसी अन्य चीज से कैमरों को न ढकें। यदि लेंस ढके रहेंगे, तो Visual Intelligence को आसपास की दुनिया को समझने में दिक्कत आ सकती है।

Tech Tips: क्या आपके घर का WiFi भी देने लगा है स्लो स्पीड? बस यह एक छोटा सा काम करते ही दौड़ने लगेगा इंटरनेट

कब और किसके साथ हो सकती है एंट्री?

टेक बाजार में चर्चा जोरों पर है कि Apple अपने इन विजन-इनेबल्ड AirPods को आगामी iPhone 18 सीरीज और बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल iPhone के साथ बाजार में उतार सकता है। अगर यह लीक सच साबित हुआ, तो यह साल का सबसे बड़ा टेक सरप्राइज बन सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  18 August 2026, 2:35 PM IST