Android 17 अपडेट से पिक्सल यूजर्स परेशान, फोन में नेटवर्क और विजेट की समस्या आई सामने

Android 17 अपडेट के बाद Pixel यूजर्स को ई-सिम, वाईफाई, GPU परफॉर्मेंस और विजेट्स से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई डिवाइसेस में नेटवर्क इश्यू और स्लो परफॉर्मेंस की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे यूजर्स परेशान हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 June 2026, 10:54 AM IST

New Delhi: Google की ओर से हाल ही में Pixel डिवाइसेस के लिए जारी किया गया Android 17 अपडेट यूजर्स के लिए कई नई समस्याएं लेकर आया है। जहां इस अपडेट से बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स की उम्मीद की जा रही थी, वहीं कई Pixel यूजर्स को इससे तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ई-सिम, वाईफाई कनेक्टिविटी, GPU परफॉर्मेंस और विजेट्स से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा सामने आ रही हैं।

वाईफाई कनेक्टिविटी में आ रही परेशानी

Android 17 अपडेट के बाद कई यूजर्स ने वाईफाई से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की है। खासतौर पर कुछ ऐप्स में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक से काम नहीं कर रही है। इनमें Google के कुछ ऐप्स और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐप्स में वाईफाई कनेक्शन बार-बार टूट रहा है या सही तरीके से काम नहीं कर रहा।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई लोगों ने बताया कि फैक्ट्री रिसेट करने के बाद भी यह समस्या दूर नहीं हुई। इससे यह साफ नहीं हो पाया है कि समस्या सॉफ्टवेयर बग की वजह से है या किसी अन्य तकनीकी कारण से।

Tech News: Reliance इंडस्ट्रीज़ ने स्पेस की दुनिया में रखा कदम, जानें क्या है ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा Digantara

ई-सिम को लेकर बड़ा बग सामने आया

Android 17 अपडेट के बाद एक और गंभीर समस्या ई-सिम को लेकर देखी जा रही है। कई Pixel यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि उनका डिवाइस ई-सिम को पहचान ही नहीं रहा है। कुछ मामलों में ई-सिम एक्टिव होने के बाद कुछ समय तक काम करती है, लेकिन फिर अचानक बंद हो जाती है।

यूजर्स के मुताबिक, जब ई-सिम को दोबारा एक्टिव करने की कोशिश की जाती है तो डिवाइस एरर मैसेज दिखाता है। हालांकि कुछ मामलों में फोन को रीबूट करने पर सिम फिर से काम करने लगती है, लेकिन यह समस्या स्थायी रूप से हल नहीं हो रही।

गेमिंग और GPU परफॉर्मेंस में गिरावट

नए अपडेट से उम्मीद की जा रही थी कि डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर होगी, लेकिन इसके विपरीत कई यूजर्स को गिरावट देखने को मिली है। खासकर गेमिंग के दौरान फोन की परफॉर्मेंस कमजोर हो गई है।

यूजर्स का कहना है कि Android 17 अपडेट के बाद गेम खेलते समय लैग और स्टटरिंग जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। इसके अलावा फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस भी पहले की तुलना में धीमी महसूस हो रही है। यह स्थिति उन यूजर्स के लिए निराशाजनक है जिन्होंने बेहतर एक्सपीरियंस की उम्मीद में अपडेट इंस्टॉल किया था।

Tech News: फोल्डेबल स्मार्टफोन इतने महंगे क्यों होते हैं? जानिए कीमत के पीछे छिपी असली वजहें

विजेट्स गायब होने की समस्या

Android 17 अपडेट के बाद एक और अजीब समस्या सामने आई है, जिसमें कई Pixel डिवाइसेस पर होम स्क्रीन से विजेट्स गायब हो रहे हैं। यूजर्स ने बताया कि अपडेट के बाद उनके होम स्क्रीन से विजेट्स अचानक हट जाते हैं।

हालांकि, जब फोन को रीस्टार्ट किया जाता है तो विजेट्स फिर से दिखाई देने लगते हैं। यह समस्या भी अस्थायी रूप से ठीक होती दिख रही है, लेकिन लगातार बनी रहने वाली दिक्कत बनी हुई है।

Google ने बग्स पर लिया संज्ञान

इन समस्याओं के सामने आने के बाद Google ने इन बग्स की जानकारी ले ली है और इन्हें ठीक करने पर काम शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से संकेत दिया गया है कि आने वाले Android अपडेट में इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  25 June 2026, 10:54 AM IST