बरेली: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या के बाद तेजाब से जलाने का आरोप
बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। उसके परिजनों ने हत्या कर शव को तेजाब से जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।