हिंदी
पुणे: जीका वायरस फिर एक बार पांव पसारने लगा है। एक 46 वर्षीय डॉक्टर और उनकी किशोर बेटी में परीक्षण के जीका वायरस के के सकारात्मक लक्षण पाये गये है। जीका वायरस के मामले सामने आने के बाद प्रशासन भी अलर्ट होने लगा है।
पुणे में दो नये मामले सामने आये है, जिसके बाद पुणे नगर निगम कार्रवाई में जुट गया है और लोगों को जीका वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करने को कह रहा है।
यह जीका वायरस क्या है?
जीका एक संक्रामक रोग है, जो एक वायरस से फैलता है। यह वायरस संक्रमित मच्छरों द्वारा फैलता है, जिनमें एडीज़ एजिप्टी और एडीज़ एल्बोपिक्टस प्रजातियाँ शामिल हैं, जो पूरे अमेरिका में पाई जाती हैं।
कैसे फैल रहा है जीका वायरस?
जीका वायरस मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में एडीज जीनस, मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। एडीज मच्छर आम तौर पर दिन के दौरान काटते हैं, सुबह जल्दी और देर दोपहर, शाम के दौरान चरम पर होते हैं
Published : 26 June 2024, 5:42 PM IST
No related posts found.