
महराजगंजः जिले में पुलिस से बेखौफ बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक ऐसा मामला देखने को मिला है जहां अपने ही दरवाजे पर बैठे युवक पर कुछ हमलावर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए, अभी भी युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः ठंड के चलते 8वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम उज्ज्वल कुमार ने दिया आदेश
जनकारी के अनुसार कोतवाली से एक किलोमीटर की दूरी के अंतराल में कस्बा बिस्मिल नगर वार्ड नंबर 22 निवासी साजिदा खातून का लड़का आमिर खान उम्र लगभग 20 वर्ष अपने ही घर के बाहर बैठ कर ठंड में आग सेक रहा था। तभी कुछ लोग हथियार बंद हो कर आये और सर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके मौके से फरार हो गए।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद उन लोगों ने नामजद तहरीर दिया है। तहरीर देने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है और आरोपी फरार है। घायल का इलाज जारी है फिलहाल हालत गंभीर बताई जा रही है।
Published : 13 January 2020, 6:10 PM IST
Topics : Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कस्बा बिस्मिल नगर कोतवाली क्राइम गुंडागर्दी महराजगंज